फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव 

Sat, 09 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद विलाप करती महिला
विज्ञापन
गांव जरारी बघेल स्थित रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में युवक का धड़ मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के हाथ, पैर और सिर नहीं मिला। उधर लापता युवक की खोजबीन करते हुए परिवारीजन पहुंचे तो उन्होंने कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त अजय कुशवाहा के रूप में कर ली। मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव जरारी बघेल स्थित रेलवे लाइन किनारे से ग्रामीण गुजरे तो उनकी नजर रेलवे किनारे झाड़ियों में पड़े युवक के धड़ पर गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मक्खनपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए धड़ को कब्जे में ले लिया। उधर शुक्रवार शाम करीब छह बजे से लापता हुए रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ओमनगर आसफाबाद निवासी अजय कुशवाहा(18) पुत्र तेज सिंह की खोजबीन करते हुए परिवारीजन मक्खनपुर थाने पहुंच गए। उन्होंने पेंट के आधार पर धड़ की शिनाख्त अजय के रूप में कर ली। इसके साथ ही परिवारीजनों ने पुलिस के साथ अजय के सिर और हाथ, पैरों की तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिले। मां सीमा का कहना है कि उसके बेटे की हत्या कर शव फेंका गया है। क्षेत्रीय लोगों की माने तो शुक्रवार शाम को अजय का अपने भाई से विवाद हो गया था। उस वक्त अजय की मां और पिता घर पर नहीं थे। पिता किसी कार्य से बाहर गए थे। जबकि मां देवरानी की तबीयत खराब होने पर उसको अस्पताल में देखने के लिए गईं थीं। तभी अजय घर से निकल गया था। अजय कारखाने में काम करता था। वह तीन भाईयों में बीच का था। जबकि अजय के दो छोटी बहनें भी हैं। थानाध्यक्ष मक्खनपुर का कहना है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें