फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ऑनलाइन ट्रेडिंग वर्करों को मिलेगा ई-श्रम योजना का लाभ

Sat, 23 Aug 2025 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ऑनलाइन ट्रेडिंग कारोबार से जुड़े वर्करों को ई-श्रम योजना के दायरे में लाया जाएगा। जिला स्तर पर वर्करों के पंजीयन को 25 अगस्त से 5 सितंबर तक कैंप आयोजित होंगे।
विज्ञापन

रेलवे प्लेटफार्म पर खाद्य सामग्री बिक्री करने वाले, ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनियों के वर्कर एवं विदेशी कंपनियों के अधीन ऑनलाइन प्लेटफार्म पर काम करने वाले कामगार भी केंद्र की ई-श्रम योजना के दायरे में होंगे। केंद्र ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर काम करने वाले कामगारों के हित वाली योजनाओं को भारी भरकम बजट आवंटित किया है। श्रम विभाग द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग कारोबार से जुड़े कामगारों के पंजीयन को शिविर आयोजित किए जाएंगे। सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार ने बताया कि निकाय क्षेत्रों में कैंपों का आयोजन 25 अगस्त से 5 सितंबर तक किया जाएगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विवेक त्रिवेदी, विनीत त्रिपाठी और डीपी सिंह को कैंप आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें