फिरोजाबाद। थाना दक्षिण में एक जमीन को कुछ लोगाें ने षडयंत्र के तहत दो लोगों को बेच दी। मामले की जानकारी होने पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नारखी में गांगनी निवासी हरीशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 8 दिसंबर 2023 को गांगनी स्थित एक जमीन को आरती देवी से खरीदा था। जिसकी रजिस्ट्री हुई थी। इसके बाद से वह इस भूमि पर काबिज है। आरोपी ने 7 मार्च 2025 को पुन यह जमीन दूसरे को बेच दी। जबकि सभी आरोपियों को पूर्व में जमीन के बेचे जाने की जानकारी थी। इसके बाद भी साजिश के तहत उन्हें क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से जबरन फर्जी बैनामा किया गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना दक्षिण और पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर आरती देवी, जयवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, संतोष पाल, वीरेश पाल निवासी गांगनी, नारखी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।