फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की माैत

Thu, 15 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 जसराना के एटा रोड स्थित नगला किशन सिंह के समीप बोलेरो ने दो बाइक सवार तीन लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में राममोहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। राममोहन भतीजी की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था।
विज्ञापन

जसराना के गांव मितावली निवासी राममोहन पुत्र किताब सिंह अपनी भतीजी रश्मि की शादी के कार्ड बांटने के लिए भतीजे रामनिवास, उसके दोस्त राम सिंह के साथ कसबा पाढ़म से दो बाइक से लौट रहे थे। एक बाइक को राममोहन चला रहे थे जबकि दूसरी बाइक पर रामनिवास और राम सिंह सवार थे। दोपहर करीब एक बजे नगला श्रीकिशन के समीप पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही बोलेरो ने दोनों बाइकों को चपेट में ले लिया। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस तब तक पहुंचती राममोहन (50) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं रामनिवास और राम सिंह उपचार के लिए तड़प रहे थे। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर परिवारीजन पहुंच गए। उनका रो रोकर बुरा हाल था। राममोहन की मौत से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष जसराना का कहना है कि बोलेरो सवार हादसे के बाद भाग निकला। उसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें