फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लेबर कॉलोनी में कब्जा करने वाले प्रशासन के रडार पर

Mon, 20 Jan 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी या भूमि पर कब्जा जमाए बैठे लोग प्रशासन के रडार पर हैं। सरकारी क्वार्टरों में अवैध रूप से रह रहे लोगों को चिह्नित करने के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

बीते दिनों ईएसआई अस्पताल निर्माण के लिए चिह्नित भूमि की पैमाइश कराई गई थी। पैमाइश के दौरान लेबर कॉलोनी स्थित भूमि पर अतिक्रमण की बात प्रकाश में आई। पैमाइश को पहुंची राजस्व व श्रम विभाग की टीम को क्षेत्रीय लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा था। इसकी रिपोर्ट नगर मजिस्ट्रेट की ओर से डीएम को दी गई थी। जिलाधिकारी ने लेबर कॉलोनी में कब्जा धारकों व सरकारी क्वार्टरों में अवैध रूप से रह रहे लोगों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं।



भूमि पैमाइश की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गई है। अवैध कब्जा धारकों पर अग्रिम कार्रवाई श्रम विभाग के माध्यम से ही होनी है। - राजेंद्र प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें