गुजरात-बिहार की तर्ज पर हो शराब बंदी: भानु
- फोटो : Amar Ujala
रैली निकाल भाकियू (भानु) ने उठायी शराब बंदी के लिए आवाज
एसडीएम मुख्यालय को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
गुजरात और बिहार की तर्ज पर शराब प्रतिबंधित किए जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने रैली निकाली। इस दौरान एसडीएम मुख्यालय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
रैली का शुभारंभ प्रदेश कार्यालय इमलिया-उम्मरगढ़ पर भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह भानु ने झंडी दिखाकर किया। रैली प्रदेश कार्यालय से प्रारंभ होकर नगला बीच, नगला सिकंदर, श्रीनगर, पचोखरा होते हुए टूंडला पहुंची। रैली में शामिल पदाधिकारी शराब विरोधी नारे लगाते चल रहे थे। टूंडला पहुूंचने पर रैली का स्वागत किया गया। इसके बाद रैली दोपहर दो बजे जिला मुख्यालय पहुंची। यहां प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह ने कहा कि गुजरात और बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी होनी चाहिए। जहरीली शराब पीने से आए दिन निर्दोष लोगों की जान जा रही है। शराब बंदी होने से अपराधों में कमी होगी। प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर ने कहा कि यदि सबक नहीं लिया गया तो अपराध और बढ़ेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम मुख्यालय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबध लगाने की मांग की गई। रैली में राष्ट्रीय प्रवक्ता सौराज सिंह, मंडल अध्यक्ष रामगोपाल सिंह, प्रशांत शर्मा, कायम सिंह, सतेंद्र सिंह, सुरेश तोमर, कुंवरपाल सिंह, सतीश पाल सिंह, अशोक ठैनुआं, कालू जादौन, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।