फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस ने गांव को घेरा

Fri, 09 May 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव भांडरी में बुधवार देर रात चोर घुस आए। ग्रामीणों ने जब चोरों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई।
विज्ञापन

पुलिस को बदमाशों के आने की सूचना दी गई। इसके चलते सिरसागंज, शिकोहाबाद का फोर्स समेत एसपी ग्रामीण एवं सीओ भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने बदमाशों की देररात तक तलाश की, लेकिन कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
बुधवार रात गांव भांडरी में चोर आ गए। जिन्होंने गांव में बंधे हुए पशुओं को खोलने एवं घरों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ग्रामीणों को चोरों की जानकारी हो गई। गांव में चोर आने से गांव में शोर मचने लगा।
जगार होने पर चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी की, तो चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं ग्रामीणों ने भी चोरों पर फायरिंग कर दी। चोर खेतों से होते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीण ने पुलिस को गांव में बदमाशों के घुस आने की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही थाना सिरसागंज एवं शिकोहाबाद पुलिस गांव में पहुंची।
कुछ ही देर बाद एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया एवं दोनों सर्किल के सीओ भी मौके पर आ गए। पुलिस टीम ने काफी देर तक गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई भी चोर पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें