फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्रों को दिलाई मतदान की शपथ

Mon, 26 Jan 2026 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। नारायण कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, मताधिकार के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ को मतदाता शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मतदान करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीष कुमार योगी ने कहा कि युवा वर्ग लोकतंत्र की सबसे सशक्त कड़ी है। यदि युवा जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, तो देश को सही दिशा में नेतृत्व मिल सकता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं मतदान करें और समाज में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाए। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. शुभी पटेल, डॉ. अलख नारायण, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. इंद्रदेव, पुष्पेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें