फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कार्तिक पूर्णिमा आज, 32 घाटों पर श्रद्धालु करेंगे स्नान, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम

Wed, 05 Nov 2025 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व आज है। जिले में 32 घाटों पर श्रद्धालु पुण्य स्नान कर भगवान की आराधना करेंगे। मंगलवार को डीएम रमेश रंजन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने पसीने वाले हनुमान मंदिर के घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। आदेश दिया कि घाट पर आने वाले दर्शनार्थियों और स्नानार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन


डीएम ने आदेश दिए कि सभी 32 घाटों पर बैरिकेडिंग और जाल के इंतजाम किए जाएं। आपदा की स्थिति से निपटने के लिए घाट पर नाव और प्रशिक्षित नाविक की व्यवस्था की जाए। घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग, साफ-सफाई, और किसी भी आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था तुरंत की जाए। भीड़ को नियंत्रित करने और लगातार सुरक्षित स्नान के निर्देश देने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएं। महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए।




जसराना एसडीएम ने पुलिस संग किया घाटों का निरीक्षण

जसराना। कार्तिक पूर्णिमा के लिए एसडीएम ने सीओ एवं कोतवाल के साथ नहर घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस को पर्याप्त पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ प्रेमप्रकाश पांडे एवं कोतवाल राजेश कुमार पांडेय ने नहराें एवं बंबों निरीक्षण किया। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जसराना तहसील क्षेत्र में खडीत नहर पुल, चौपला बंबा, पटीकरा नहर पुल, बडा गांव नहर पुल, नहर झालगोपालपुर, नहर जेडाझाल, पैढ़त नहर, मुस्तफाबाद नहर पुल पर स्नान किया जाएगा। सभी जगह चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें