फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जन्मदिन पर बाइक सवार बीएससी के छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत

Fri, 09 May 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक आशीष ओझा का फाइल फोटो
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर बाइक सवार बीएससी के छात्र को उसके जन्मदिन पर ही ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वह जन्मदिन का सामान लेकर वापस घर लौट रहा था। वह परिवार का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नागऊ निवासी संजू ओझा राजा का ताल में स्वर्णकार का काम करते हैं। उनका 19 वर्षीय इकलौता पुत्र आशीष ओझा बीएससी का छात्र था। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन को धूमधाम से मनाए जाने के लिए वह बाइक द्वारा फिरोजाबाद जन्मदिन का सामान लेने के लिए गया था। वह सामान लेकर शाम पौने पांच बजे करीब वापस घर लौट रहा था। वह नगला गोला के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। लोग उसे उपचार के लिए ले जाने के लिए प्रयास करते उससे पूर्व ही छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी का कहना है कि छात्र बाइक पर सवार था। ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें