फिरोजाबाद। प्राचीन जैन मेला महोत्सव का सोमवार को आगाज हो गया। जैन मेला भूमि पर जैनाचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के ससंघ सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। धार्मिक और मांगलिक क्रियाओं के साथ महोत्सव का आगाज हुआ। जैनाचार्य वसुनंदी महाराज ने कहा कि मेला आदि धर्म प्रभावना के अंग हैं। इससे पुण्य का संचय होता है।
कोटला रोड स्थित नसिया जी मंदिर के सामने जैन मेला भूमि पर प्राचीन श्री दिगंबर जैन मेला महोत्सव सोमवार से शुरू हो गया। ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह गुरु आज्ञा और साढे़ आठ बजे श्रीजी आज्ञा का आयोजन किया गया। इस दौरान आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज ने प्रचवन दिएञ मेला स्थल पर बनाए गए भव्य पांडाल में 25 भव्य समवशरण बनाए गए हैं।
मंगलवार के आचार्यश्री के सानिध्य में समवशरण विधान शुरू होगा। मेला महोत्सव के उद्घाटन पर विनोद कुमार जैन, जेपी मित्तल, अरुण जैन पीलीकोठी, विजय जैन देवता, ललितेश जैन, योगेंद्र प्रकाश जैन, मेला महोत्सव समिति अध्यक्ष निमिष जैन मौनू, शैलेंद्र जैन शैली, सुनील जैन, रोहित जैन आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।
जैन मेला में आज के कार्यक्रम
- 11 बजे श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर से घटयात्रा शुरू होगी। घटयात्रा सदर बाजार, गंज चौराहा, कोटला रोड होते हुए मेला प्रांगण में पहुंचकर समाप्त होगी।
- दोपहर दो बजे के बाद अखिल भारतीय जैन मिलन द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
- शाम करीब साढ़े छह बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
- महाआरती के बाद श्री दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।