फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से वृद्धा की मौत, दंपति सहित चार बीमार

Wed, 07 Sep 2016 11:59 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
डेंगू से वृद्धा की मौत, दंपति सहित चार बीमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। डेंगू से वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के चार लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले इनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। दिल्ली चिकित्सक की रिपोर्ट पर पीड़िताें को डेंगू होने की बात तो कह रहे हैं, लेकिन पूरी तरह से पुष्टि नहीं कर रहे। इसलिए पीड़ितों का बुधवार को सरकारी अस्पताल में चेकअप कराया गया है।
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी कलीम के साढृू नेक मोहम्मद दिल्ली में निवास करते है। नेक मोहम्मद के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए कलीम अपनी पत्नी नसरीन, बेटी नाजिया और पुत्र शाजिद और मां अछवी के साथ दस दिन पूर्व दिल्ली गया था। यहां सभी लोगों की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने दिल्ली स्थित एक प्राइवेट पैथोलॉजी पर जांच कराई जो सभी लोगों में डेंगू के लक्षण मिले। तीन दिन पूर्व कलीम परिवार और मां के साथ घर लौट आया। दो दिन पूर्व अछवी की मौत के बाद पीड़ित परिवारीजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्रीय लोगों के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी हुई तो वह बुधवार को कलीम, नाजिया, शाजिद और नसरीन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर। यहां चारों लोगों की हालत गंभीर होने पर उनको उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। इसके साथ ही पीड़ित परिवारीजनों ने दिल्ली की पैथोलॉजी की जो रिपोर्ट जिला अस्पताल के चिकित्सकों को दिखाई। तो उन्होंने रिपोर्ट के आधार पर डेंगू की बात तो स्वीकार कर ली, लेकिन पूरी तरह से पुष्टि होने की बात से इनकार कर दिया। इस पर पीड़ितों की सरकारी अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराई गई है।

पीड़ितों ने जो रिपोर्ट दिखाई है, उसके अनुसार सभी लोगों को डेंगू है। लेकिन प्राइवेट रिपोर्ट पर विश्वास नहीं किया जाता। इसलिए सरकारी अस्पताल में उनका चेकअप कराया गया है। युवक की हालत गंभीर है। जबकि दंपति सहित उसकी बेटी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

 - डा. अमिताभ चौहान ईएमओ

पीड़ित सुबह ही अस्पताल आए थे। जानकारी मिलने पर उनका परीक्षण किया गया था। लक्षण पाए गए है। ब्लड टेस्ट कराया गया है। यदि रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होती है। तो पीड़ितों को उसकी हिसाब से उपचार दिया जाएगा।
                                 - डा. मनोज कुमार फीजीशियन जिला अस्पताल

एडीज एजिप्ट मच्छर के काटने से डेंगू होता है, ये दिन में काटता है। अगर बुखार आए तो पैरासीटामोल टैबलेट लेनी चाहिए। साथ ही आराम करें। तेज बुखार, सिर में दर्द, आंखों में दर्द, लाल चकत्ते पड़ें तो तत्काल चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन

                                    - डॉ. केके गुप्ता, जिला नोड़ल अधिकारी, मलेरिया कार्यक्रम

ध्यान रखें
- कूलर-आसपास पानी जमा न होने दें।
- फुल बाजू के कपड़े पहनें।
- रात में सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- एकत्रित पानी में मिट्टी के तेल की बूंदे डालें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें