फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने निकाली रैली

Wed, 20 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए अटेवा मंच की ओर से बाइक रैली निकाली गई। रैली शिकोहाबाद एवं फीरोजाबाद से शुरू की गई। रैली मुख्यालय पर पहुंचने के बाद सभा के रूप में परिवर्तित हुई। एडीएम उदय सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन प्रक्रिया को बहाल कराने के लिए शिक्षकों ने रैली निकाली। शहर में नगला भाऊ स्थित ब्लाक से रैली की शुरुआत की गई। बैनर, पोस्टर हाथों में थामे शिक्षक नारे लगाते हुए चल रहे रहे थे। जिला मुख्यालय पर डीएम की अनुपस्थित में एडीएम उदय सिंह को शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पेंशन प्रक्रिया बहाली की जाए। इससे शिक्षकों का भविष्य जुड़ा हुआ है। संगठन मंत्री कल्पना राजौरिया ने कहा कि जब अरुणाचल प्रदेश सहित कई अन्य प्रदेशों में पुरानी पेंशन बहाल की जा चुकी है तो यूपी में यह संभव क्यों नहीं। अमित जैन विद्यार्थी ने कहा कि पेंशन प्रक्रिया से शिक्षकों एवं राज्य कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने का लाभ मिलेगा। धर्मेंद्र यादव, अवधेश सिंह, हिमेंद्र यादव, जयकुमार सिंह, विनोद दुबे, संजय कुमार लालई, संजय सिंह, ललित शर्मा,  आलोक यादव, मुकेश कुमार रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें