फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: झोलाछाप के इलाज से वृद्ध की मौत, क्लीनिक सील

Tue, 05 Nov 2024 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में आठ दिन पहले पैर में फावड़ा लगने से घायल हुए वृद्ध की झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई। परिजन ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने का प्रयास किया। इसके साथ ही पुलिस से शिकायत की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद क्लीनिक को सील कर दिया। थाना नारखी के गांव डोरसा निवासी राजकुमार सिंह (60) के पैर में आठ दिन पहले काम करते समय फावड़ा लग गया था। वह एक बंगाली के क्लीनिक पर इलाज करा रहे थे। परिजन ने बताया कि वह बंगाली के यहां दिखाने के लिए गए थे। तभी उनके द्वारा गलत इंजेक्शन लगा दिया गया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें सरकारी ट्राॅमा सेंटर पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन के हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर खैरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. रजनीकांत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद क्लीनिक सील कर दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि वृद्ध की झोलाछाप के उपचार के बाद मौत हुई है। परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें