शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। रेलवे ट्रैक के किनारे सुबह जड़ी बूटी ढूंढ रहे वृद्ध की रेल के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव को गांव ले गए। किशनपुर मोहम्मदाबाद निवासी रामसेवक (65) ग्रामीणों को जड़ी बूटी देकर समाज सेवा करते हैं। शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब वृद्ध गांव के बाहर रेलवे ट्रैक के किनारे जड़ी बूटी तलाश कर रहे थे।
इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन ग्रामीणों ने वृद्ध का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव को गांव ले गये। वृद्ध के परिवार में पत्नी मुन्नीदेवी व पांच लड़के हैं। एक लड़के की शादी हो चुकी है।