फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 1657 मृतकों के खाते में जा रही थी वृद्धावस्था पेंशन

Wed, 17 Jul 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में 1657 मृतकों के खाते में वृद्धावस्था पेंशन भेजी जा रही थी। समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जानी वाली पेंशन का जब विभाग ने ब्लाॅकों एवं निकायों में सत्यापन कराया तो इसकी हकीकत सामने आ गई। विभाग ने इन नामों को सूची से हटाने के साथ शेष को पेंशन जारी करने की हरी झंडी प्रदान कर दी है, ताकि उनके खातों में पेंशन की प्रथम किस्त मिल सके। समाज कल्याण विभाग द्वारा साठ वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को एक हजार रुपया प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। जिले में पिछले वित्तीय वर्ष में 67684 को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही थी। शासन के निर्देश के बाद डीएम रमेश रंजन एवं सीडीओ दीक्षा जैन के निर्देशन में जिले भर में वृद्धावस्था पेंशन मिलने वाले लोगों के घरों पर दस्तक दी तो पता चला कि जिले में 1657 बुजुर्गों की मौत हो गई थी। लेकिन उनके खातों में पेंशन जा रही थी। ब्लॉकों में एडीओ समाज कल्याण व पंचायतों के सचिवों एवं नगर निगम,नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में वार्डवार टीमों से सत्यापन कराए जाने के बाद जो रिपोर्ट सामने आई है। उसमें 1657 महिला पुरुष बुजुर्ग ऐसे मिले हैं जिनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

विभाग ने सत्यापन आख्या आने के साथ ही ऐसे नामों को सूची से बाहर करने का निर्णय लिया है। शेष पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन जारी किए जाने की तैयारी कर ली है। मृतकों को सूची से बाहर करने के बाद 66027 पात्र बचे ते। 2365 नए आवेदकों को शामिल करने के साथ करीब 68392 वृद्धावस्था के पात्र हो गए हैं। विभाग इन पात्रों को बैंक खाते में वृद्धावस्था पेंंशन भेजने की तैयारी कर रहा है।


-वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन विभाग की ओर से नए वित्तीय वर्ष के शुरूआत में कराया जाता है। ताकि किसी अपात्र के खाते में पेंशन की धनराशि नहीं जाए। जिले में सत्यापन के दौरान 1657 मृतक पाए गए है। संज्ञान में आते ही इनके नाम सूची से हटाने के साथ शेष को पेंशन की प्रथम किस्त का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य कुमार मिश्रा
जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें