फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: कांच उद्यमियों को सुविधाएं देने पर जोर, DM बोले- बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था दुरुस्त करें अधिकारी

Sat, 31 Dec 2022 09:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जिला उद्योग बंधु और निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम रवि रंजन ने की। बैठक के दौरान डीएम ने कॉमन फैसिलिटी सेंटरों पर कांच उद्यमियों को मिलने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया।
 
विज्ञापन
जिला मुख्यालय फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैठक में डीएम ने इसके अलावा औद्योगिक आस्थानों में पानी, सड़क और बिजली आपूर्ति व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किए। डीएम  की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु एवं निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान शिकोहाबाद स्थित औद्योगिक आस्थान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने पर उद्यमियों ने जोर दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग से नियमित पेट्रोलिंग को कहा। वहीं जलेसर रोड और नगला भाऊ स्थित औद्योगिक आस्थान में पानी, बिजली और सड़क संबंधी समस्याओं के निदान और सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को कडे़ निर्देश जारी किए।

बैठक के दौरान डीएम ने उद्योग विभाग के जरिये स्थापित कॉमन फैसीलिटी सेंटर ग्लास इंडस्ट्र्रीज के संचालकों को कांच आयटम की पैकेजिंग और डिजाइन जैसे कार्यों में तत्परता के निर्देश दिए। डीएम ने उद्योग विभाग के अफसरों को कॉमन फैसीलिटी सेंटरों के नियमित निरीक्षण के अलावा उद्यामियों की जरूरत व समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

बैठक में यह लोग मौजूद रहे

बैठक में प्रमुख निर्यातकों मुकेश बंसल टौनी, गगन सचेदवा ने माल भाड़ा अनुदान एवं प्राकृतिक गैस पर लगने वाले वैट की दरों को कम करने के लिए शासन से पत्राचार की मांग की। बैठक में उद्यमी संजय मित्तल, हेमंत अग्रवाल चॉयस, राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें