फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन ओडीएफ प्लस के तहत मॉडल बनी जिले की 36 पंचायतों की हकीकत जानने के लिए 18 जिला स्तरीय अफसर गांव -गांव दस्तक देंगे। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के निर्देश पर डीएम ने इन अफसरों की तैनाती की है। एक सप्ताह में रिपोर्ट भी तलब की है। डीएम रमेश रंजन ने जिले में ओडीएफ प्लस घोषित की गई पंचायतों में विकास कार्य की हकीकत जानने के लिए जिला स्तरीय अफसरों की टीम को तैनात किया है। प्रत्येक टीम को दो-दो गांवों में 26 पैरामीटर पर कराए जाने वाले विकास कार्यों को गांव में जाकर देखना होगा। इस काम के लिए सभी अफसरों को एक सप्ताह का समय दिया है। जिले के तैनात किए गए अफसरों को अपनी रिपोर्ट छह जनवरी तक सौंपनी होगी। डीएम के द्वारा जांच कराए जाने के बाद इसकी रिपोर्ट सीधे मंडलायुक्त को भेजी जाएगी। मंडलायुक्त की ओर से भी इन गांवों की रैण्डम जांच कराई जाएगी। ताकि हकीकत सामने आ सके।
इन गांवों की होगी जांच
सराय हैबतपुर, ताखा, पीथेपुर, करहरा, टीकरी, देवखेड़ा, पचोखरा, चुल्हावली, कनवारा, प्रतापपुर, जरौली, कटैना हर्षा, मोहम्मदी, रुधऊ पहाड़पुर, जाखई, डोरसा मोहम्मदपुर, नगला शादी, बड़ा गांव, श्यौड़ा, जसराना देहात गुदाऊं, कुर्रीकूपा, इटौरा, बसई मोहम्मदपुर, भदान, बछेला बछेली, गुराऊ, ऊमरी, पाढ़म, कैलई, उड़ेसर गजाधर सिंह, भगनेर, असुआ, दखिनारा, मुहम्मदपुर बैरई, बाकलपुर आदि शामिल थे।