फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों का डाटा सही कराने में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तीन दिवसीय विशेष अभियान के दौरान कृषि विभाग के अफसर सम्मान निधि से जुड़ीं किसानों की समस्याओं का समाधान और त्रुटिपूर्ण डाटा दुरुस्त करने में जुटे हैं। मंगलवार को नौ ब्लाक क्षेत्रों में करीब 22 सौ किसानों का डाटा ठीक किया गया।
विज्ञापन

जिले में पीएम सम्मान निधि के दो लाख 18 हजार 532 लाभार्थी किसानों में से करीब 7877 किसानों का डाटा त्रुटिपूर्ण है। ऐसे में उक्त किसानों की सम्मान निधि रुकी हुई है। शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को सभी नौ ब्लाकों में 948 किसानों ने सम्मान निधि दिलाने के लिए अपना पंजीकरण कराया। जबकि 903 किसानों के बैंक खाता व आधार कार्ड में व्याप्त त्रुटियों को दुरुस्त कराने के अलावा 43 किसानों के आवेदन शासन की साइट पर फारवर्ड कराए गए। उप निदेशक कृषि डॉ. हंसराज, जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, जिला कृषि रक्षाधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार और एआर कॉपरेटिव विनय कुमार शिविर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें