टूंडला के ओईएफ में महाप्रबंधक को ज्ञापन देते कर्मचारी संघ के पदाधिकारीसंगठन
- फोटो : टूंडला के ओईएफ में महाप्रबंधक को ज्ञापन देते कर्मचारी संघ के पदाधिकारी संगठन
टूंडला। आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर में बुधवार को ओईएफ कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने अन्य मांगों को लेकर मुद्दा उठाया।
ओईएफ निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक डी. कुहन एवं महाप्रबंधक राजेश कुमार को कर्मचारियों ने दिए ज्ञापन में बताया कि देशव्यापी कर्मचारी विरोधी नीतियां पेंशन सुरक्षा, निगमीकरण, ट्रेड यूनियन अधिकार, रोजगार सरंक्षण, खाली पदों को भरने, अनुकंपा नियुक्ति को लेकर विरोध दिवस मनाया। यूनियन के अध्यक्ष स्वदेश राघव ने कहा कि कर्मचारियों को मांगों को समय-समय पर संगठन द्वारा उठाया जाता है, किंतु उच्चाधिकारियों द्वारा मांगों पर कोई विचार नहीं किया जाता है।
उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने पर यूनियन के पदाधिकारी प्रदर्शन और ज्ञापन देंगे। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री नितिन सक्सेना, यतीश कुमार, मनोज कुमार, सतेंद्र यादव, पवन सक्सेना, श्रीकांत सक्सेना, शशिकांत वशिष्ठ, नंदन ठाकुर, बाबूलाल रेगर, देवेंद्र प्रकाश, धीरेंद्र कुमार, कपिल सक्सेना, दीपक सक्सेना, छितज कुमार मौजूद रहे।