पोषण अभियान के नौवें दिन मंगलवार को जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर न्यूट्री गार्डन की स्थापना की गई। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी और बीडीओ के नेतृत्व में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर कम समय में फल व सब्जी देने वाले पौधे रोपे गए।
सीडीपीओ व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व परिषदीय शिक्षकों ने स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की खाली भूमि पर पौधरोपण किया।
अभियान तीन दिन तक चलेगा। डीपीओ आभा सिंह के कहा कि इसका उद्देश्य केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को हरी व पोषक तत्वों वाली सब्जियां उपलब्ध कराना का है। पौधों की देखरेख के लिए प्रधानाध्यापक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है।