फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर में दिखी छात्राओं की काबलियत

Sun, 21 Feb 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएल जैन डिग्री  कॉलेज के एनएसएस शिविर में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विशेष शिविर में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक रंगोली बनाई। समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार किया।
विज्ञापन

रंगोलियों तरह-तरह के रंग बिखेर कर छात्राओं ने जनसंख्या वृद्धि, कन्या भ्रूण हत्या, निरक्षरता आदि से दूर रहने का  संदेश दिया। सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन प्रोफेसर नवीन माहेश्वरी  के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय हिमांयुपुर में किया गया। शिविर के दूसरे सत्र में जनसंख्या वृद्धि विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने देश में बढ़ती तेजी से जनसंख्या एवं उसे रोकने पर विचार प्रस्तुत किए।  प्रतियोगिता में नीरू वर्मा प्रथम, अंजली शर्मा द्वितीय एवं तुलसी शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वंदना,  कंचन, खुशबू, मेघा, नीति, जया, जूली कुमारी आदि ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें