फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसियाजी मंदिर में चढ़ाया निर्वाण लाड़ू

Sat, 29 Aug 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। रक्षाबंधन के त्योहार श्री रत्नत्रय नसियाजी मंदिर में धार्मिक महोत्सव की धूम रही। शनिवार को श्रेयांसनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। 11 किलो का लाड़ू मंदिर में चढ़ाया। धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा पड़ा। अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना हुई।
विज्ञापन

बालयोगि अमित सागर महाराज के सानिध्य में निर्माण लाड़ू चढ़ाया गया। सुबह श्रीजी की शांतिधारा आयोजित की गई। जिसका सौभाग्य पुष्पेंद्र कुमार जैन, आलोक जैन और कमल कुमार को प्राप्त हुआ। वहीं, विधिविधिान से श्रेयांसनाथ भगवान की पूजा अर्चना की। तदुपरांत मंत्रोच्चारण कर निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। सर्वप्रथम लाड़ू चढ़ाने का सौभाग्य गुलाबचंद्र जैन को प्राप्त हुआ। मुनि अमित सागर महाराज ने रक्षाबंधन का महत्व बताते हुआ कि यह पर्व मुनि रक्षा, धर्म रक्षा का पर्व है। जैन दृष्टिकोण से रक्षाबंधन पर्व पर साधना और रक्षा का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा पर्व पर कुछ ना कुछ संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में वर्षायोग समिति के अध्यक्ष जितेंद्र जैन मुन्ना, सतेंद्र जैन, राजेश जैन सरल, वीरेश जैन, शगुन जैन, पीयूष, निर्मल उपभोक्ता, प्रवीन, रतन जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें