फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 26 अक्तूबर को होगी एनजीटी में सुनवाई

Sat, 17 Sep 2016 01:19 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
अब 26 अक्टूबर को होगी एनजीटी में सुनवाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सेफ संस्था के अधिवक्ता ने तैयारी के लिए मांगा समय, नहीं हो सकी बहस
विज्ञापन

कांच उद्योग के खिलाफ दायर याचिका पर एनजीटी में सुनवाई एक बार फिर टल गई। सेफ संस्था के अधिवक्ता ने तैयारी के लिए समय मांगते हुए तिथि आगे बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन

बता दें कि नई दिल्ली की सेफ संस्था द्वारा सुहागनगरी के कांच उद्योग के खिलाफ लगातार शिकायतें की जा रही हैं। सेफ संस्था द्वारा बढ़ते प्रदूषण, क्षमता विस्तार और गलत ढंग से इकाइयों को संचालन की अनुमति देने के मामले में कुल 143 इकाइयों के खिलाफ एनजीटी में शिकायत दर्ज कराई गई है। कांच उद्योग के खिलाफ दायर याचिका पर एनजीटी में लंबे समय से मामला चल रहा है। हालांकि अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। सेफ संस्था के अधिवक्ता द्वारा हर बार कोई नया मुद्दा उठाकर उद्यमियों के साथ उद्योग विभाग की मुसीबतें बढ़ाई जा रही हैं। एनजीटी में शुक्रवार को होने वाली महत्वपूर्ण सुनवाई को देखते हुए उद्यमियों ने तैयारी की थी। उद्यमियों की ओर से अधिवक्ता एनजीटी में अपना पक्ष रखने पहुंचे लेकिन सेफ संस्था के अधिवक्ता राहुल चौधरी ने मामले की तैयारी के लिए समय मांगते हुए तिथि आगे बढ़ाने की बात कही। इस पर एनजीटी के चीफ जस्टिस ने 26 अक्तूबर की तिथि सुनवाई के लिए निर्धारित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें