फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गल्ला मंडी में दुकान के बाहर रखे बोरों में आग लगाई

Wed, 28 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
आढ़त के बाहर रखे बोरों में आग लगा दी गई।
विज्ञापन
कोटला रोड स्थित गल्ला मंडी स्थित एक दुकान के बाहर बरामदे में रखे बोरों में एक युवक ने आग लगा दी। फायर विभाग की गाड़ी के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। बाद में पीड़ित व्यापारियों के साथियों ने आरोपी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महावीर नगर निवासी अवनीश कुमार पांडेय का कोटला रोड स्थित गल्ला मंडी में वारदाना (बोरे) का कारोबार है। मंगलवार रात दुकान के बाहर बरादमे में बोरे रखे हुए थे। रात करीब दो बजे गल्ला मंडी में रहने वाले एक व्यक्ति ने बोरों में आग लगा दी। आग देखकर दुकानों में सो रही लेबर भी जाग गई। सूचना पर पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान फायर विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। अवनीश ने बताया कि आग से करीब 50 हजार रुपये का वारदाना जलकर राख हो गया है। इसी बीच अवनीश पक्ष के लोगों ने वारदाने में आग लगाने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। मामला बढ़ता इससे पूर्व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। फायर स्टेशन प्रभारी राजेश चौरसिया का कहना है कि वारदाने में आग लगाई गई है अथवा लगी है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें