फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: माप पुस्तिका गलत बनाने पर जेई को नोटिस, मांगा जवाब

Thu, 06 Mar 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के निर्माण विभाग में तैनात प्रभारी जेई द्वारा माप पुस्तिका (एमबी) गलत बनाए जाने पर एक्सईएन ने नोटिस दिया है। इसमें उचित जवाब न देने पर कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों को संस्तुति करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

निर्माण विभाग में राकेश कुमार अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी मूल तैनाती लोक निर्माण विभाग में है।
नगर निगम में अधिकारियों का अभाव होने पर लोक निर्माण विभाग में तैनात जेई को संबद्ध किया गया है। निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार जेई द्वारा विभिन्न मार्गों पर हॉटमिक्स कार्यों से संबंधित भुगतान माप पुस्तिका प्रस्तुत की गई है।
इसमें 20 नवंबर-2021 में एक ही दिन में छह सड़कों के लिए माप किया गया। इसके साथ एक ही दिन में सभी मार्गों पर टैंक कोट व बीसी कार्य दिखाया गया है। जबकि बीसी की धर्मकांटे की पर्ची 18 नवंबर व 14 दिसंबर तक की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माप पुस्तिका में हस्ताक्षर व माप दर्ज की स्याही में भी अंतर पाया गया है। ऐसी स्थिति में निर्माण कार्य का भुगतान करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें