फिरोजाबादर। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद 251 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक छात्रों का आधार पोर्टल पर अपलोड नहीं कर सके हैं। आधार अपलोड न होने से करीब तीन हजार छात्रों को डीबीटी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीएसए ने ऐसे लापरवाह प्रधानाध्यापकों को पांच दिन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि छात्रों का शत प्रतिशत आधार पोर्टल पर अपलोड करने का मौका दो बार प्रधानाध्यापकों को दिया जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक जिले के 251 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने करीब तीन हजार छात्रों का आधार पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। आधार फीड न करने वाले सभी ब्लाॅकों के प्रधानाध्यापकों को 20 दिसंबर को बीएसए कार्यालय में तलब किया गया है। आधार फीड न करने वाले प्रधानाध्यापकों के खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई की जाएगी।