- राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले शुक्रवार को किसानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रांतीय संगठन मंत्री संतोष यादव के नेतृत्व में किसानों ने हाथों में झंडे लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर धर्मवीर भारती को सौंपा।
किसानों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की। वक्ताओं ने चुनाव व्यवस्था में व्यापक सुधार और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर लेखराजपुर से कंदरपुर और बसई मोहम्मदपुर रोड से बरकतपुर होते हुए नसीरपुर तक पक्की सड़क बनवाने तथा नलकूपों को 12 घंटे बिजली सप्लाई देने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। इस दौरान संतोष यादव, हरिबाबू, विजेंद्र पचौरी, यतेंद्र यादव, अशोक कुमार, चंपाराम, नरेंद्र सिंह, मनीष कुमार और राजवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। संवाद