फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बगैर एनओसी भूगर्भ जल का दोहन कर रहीं 35 कांच व चूड़ी इकाइयाें को नोटिस

Sat, 22 Nov 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। बगैर एनओसी भूगर्भ जल का दोहन कर रहीं 35 कांच व चूड़ी इकाइयां प्रशासन के रडार पर हैं। भूगर्भ जल संरक्षण विभाग की संस्तुति पर मुख्य विकास अधिकारी ने औद्योगिक आस्थान जलेसर रोड,नगला भाऊ एवं मक्खनपुर पर संचालित 35 इकाइयों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को 15 दिन में अनापत्ति प्रमाण हासिल करने अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और के अलावा नारखी ब्लॉक क्षेत्र में भूगर्भ जल स्तर चिंताजनक स्थिति में है। यहां भूगर्भ जल का स्तर लगातार रसातल में जा रहा है। इसके बावजूद इन इलाकों में संचालित कांच व चूड़ी इकाइयों के संचालक भूगर्भ जल संरक्षण के प्रति बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

भूगर्भ जल संरक्षण विभाग के अनुसार इन आस्थानाें में संचालित कांच,चूड़ी एवं पैकिंग इंडस्ट्रीज द्वारा कारोबारी दृष्टिकोण से भूगर्भ जल का दोहन किया जा रहा है। जबकि इसके लिए भूगर्भ जल संरक्षण विभाग आगरा की अनुमति आवश्यक है।
बीते दिनाें हुए सर्वे के दौरान विभाग ने फिरोजाबाद स्थित 35 इकाइयों को चिन्हित किया है। इन सभी इकाइयों में एनओसी व मानकों की पूर्ति के बगैर भूगर्भ जल का दोहन होते मिला।
विज्ञापन

इस संबंध में वरिष्ठ हाइड्रोलोजिस्ट की संस्तुति पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की ओर से 35 इकाइयों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को 15 दिन में विभागीय एनओसी के लिए आवेदन प्रस्तुत करने अन्यथा की स्थिति में सख्ती की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें