फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिन में पूरे करें मानक, अन्यथा होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मई माह में गुजरात के सूरत में एक कोचिंग सेंटर में हुए हादसे से सबक लेते हुए अग्निशमन विभाग ने कोचिंग संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। शहरी क्षेत्र व शिकोहाबाद में संचालित कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस देकर 25 दिन में मानक पूरे करने के निर्देश दिए है। तय समय में मानक पूरे न होने पर पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद और शिकोहाबाद में संचालित कोचिंग सेंटरों पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अग्निशनम विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। इस दौरान फिरोजाबाद शहर में दस कोचिंग सेंटर ऐसे मिले जहां बच्चों की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग के मानकों को पूरा नहीं किया था। वहीं शिकोहाबाद में 15 कोचिंग सेंटर भी ऐसी स्थिति में मिले थे।
इन कोचिंग सेंटरों पर भूतल के साथ कई मंजिलों तक बच्चों की क्लास संचालित की जा रही थी। सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं था। कुछ कोचिंग सेंटर ऐसी गलियों में संचालित होते मिले जहां हादसा होने पर दमकल भी नहीं पहुंच सके। ऐसे कोचिंग सेंटरों को चिह्नित कर विभाग ने नोटिस भेजकर मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें