फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गिनौली ब्लाक एका के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा एवं वन विभाग की भूमि से मिट्टी के खनन के आरोप में ग्राम पंचायत गिनौली ब्लाक एका के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज किए गए हैं। यह आदेश डीएम चंद्र विजय सिंह मंगलवार को जारी किए।
विज्ञापन

ब्लॉक एका की ग्राम पंचायत गिनौली के नगला दयाराम निवासी मुन्नालाल पुत्र अमर सिंह ने प्रधान पर ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा करने और पंचायत के समीप वन विभाग की भूमि से मिट्टी का खनन करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर डीएम ने एसडीएम जसराना को मामले की जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम और डीपीआरओ की ओर से अलग-अलग तिथियों में प्रधान को नोटिस जारी किए गए लेकिन प्रधान ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इस पर डीएम ने आरोपों को सही मानते हुए उसके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारी सीज किए जाने की आदेश दिए हैं। अब मामले की अंतिम जांच के लिए एक्सईन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें