फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग से संपर्क नहीं कर रहे जिले के 19पंचायत सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात 19 पंचायत सचिव उच्चाधिकारियों के फोन नहीं उठा रहे हैं। इन सभी पंचायत सचिवों ने कोरोना-19 के संबंध में मांगी गई सूचनाएं भी विभाग को उपलब्ध नहीं कराई हैं। ऐसे में सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है अन्यथा की स्थिति में निलंबन की चेतावनी दी गई है। कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों, बीमारी से ग्रसित मरीजों एवं अन्य जरूरी सूचनाओं की दैनिक मॉनीटरिंग हो रही है।
विज्ञापन

संकलित सूचनाओं को उच्चाधिकारियों तक प्रेषित करने का जिम्मा पंचायत सचिवों को दिया गया है। हालांकि जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात 19 पंचायत सचिव कई दिन से उच्चाधिकारियों/विभाग को जरूरी सूचनाएं प्रेषित नहीं कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें इन पंचायत सचिवों से व्यक्तिगत फोन नंबर पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने इस तरह का गैर जिम्मेदार कृत्य करने वाले 19 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किए गए हैं। सभी से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं अन्यथा निलंबन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें