फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ नहीं बचा, सब बर्बाद हो गया

Thu, 06 Apr 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
तोड़फोड़ से हुए नुकसान के बाद रोता ठेका संचालक।
विज्ञापन
साहब कुछ नहीं बचा, मैं बर्बाद हो गया। अब क्या करु। इन शब्दों उस ठेकेदार ठेकेदार एसपी सिटी के सामने रोते हुए बैठ जाता तो कभी बर्बादी को देखकर गला तर करने के लिए पानी मांगने लगाता।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला जैननगर निवासी ब्रजेश यादव की पत्नी और पुत्र के नाम देसी और अंग्रेजी शराब के ठेके हैं। लेबर कालोनी स्थित अंग्रेजी शराब का ठेका ब्रजेश की पत्नी सुनीता यादव के नाम है। वहीं, बीयर की दुकान कोटला रोड निवासी योगेश यादव के नाम है। उधर, रेलवे स्टेशन के समीन देसी शराब का ठेका ब्रजेश की पत्नी सुनीता तो अंग्रेजी शराब का ठेका उसके पुत्र सौरभ यादव के नाम है। बीयर की दुकान मोनार्क होटल के मालिक हरवंश शर्मा के पास है। रेलवे स्टेशन के समीप देशी शराब के ठेके को ब्रजेश ने पहली बार ही लिया था। अंग्रेजी शराब की दुकान पिछले दो साल से पुत्र के नाम है। लेबर कालोनी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पिछले कई साल से ब्रजेश पत्नी के नाम चला रहा है। ब्रजेश का कहना है कि लेबर कालोनी स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर तोड़फोड़ और आगजनी से करीब 15 लाख रुपये की क्षति हुई है। वहीं हमलावर 1.70 लाख रुपये लूटकर ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें