फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बदलने के दौरान एसबीआई की अरांव शाखा पर बवाल

Thu, 17 Nov 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद
विज्ञापन
जाम लगाते लाेग - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार को नोट बदलने के दौरान एसबीआई की अरांव शाखा पर बवाल हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी तो भगदड़ मच गई। इसमें एक युवक का पैर टूट गया। पुलिस के खिलाफ लोगों में गुस्सा फूट गया। अरांव- मैनपुरी हाईवे जाम कर दिया। घायल की मां ने एक कांस्टेबल के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिरसागंज के कसबा अरांव ब्लाक में एसबीआई की शाखा पर सुबह दस बजे से भारी भीड़ के कारण धक्कामुक्की होने लगी थी। पुलिस ने कई बार लाठियां फटकारीं कर भीड़ नियंत्रित की। करीब 11 बजे भीड़ पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने को लाठियां फटकारी तो धक्का मुक्की का माहौल भगदड़ में तब्दील हो गया। लोग पुलिस के डंडे से अपने को बचाने के लिए इधर उधर होने लगे तो भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। कतार में खड़ा मोहम्मदपुर माढ़ई निवासी पाले खां पुत्र स्व. जहीर खां भीड़ की चपेट में आ गया। वह जमीन पर गिर गया उसके ऊपर कई लोग गिर गए। पाले खां के गंभीर चोट लग गई। लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। अरांव मैनपुरी हाईवे को जाम कर दिया। हंगामे एवं जाम की सूचना पर सिरसागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर हाईवे का जाम खुलवाया। घायल पाले खां को इलाज को जिला अस्पताल भेज दिया। उसकी मां मूनीषा बेगम ने तहरीर दी है कि कांस्टेबल सुनील ने उनके बेटे को डंडा मारा जिससे उसके चोट आई है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें