फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों में दहशत

Sun, 05 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
पथराव
विज्ञापन
गुवाहटी से सेना भर्ती देखकर लौट रहे युवकों ने मालवीय नगर के सामने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे यात्रियों में दहशत व्याप्त हो गई। पथराव और हंगामा होते देख मोहल्ले के लोग घरों से बाहर आ गए। उन्होंने युवकों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तब वह भाग चुके थे। करीब दस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।  
विज्ञापन

घटनाक्रम दोपहर 1.45 बजे करीब का है। गुवाहटी से दिल्ली जा रही नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस मालवीय नगर के समीप सिग्नल नहीं होने के कारण रुकी थी। ट्रेन के रुकते ही बोगी संख्या जी-7 से करीब दो दर्जन से अधिक युवक तेजी से उतरे। युवकों ने उतरते ही ट्रेन की दो बोगियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव से यात्रियों में दहशत व्याप्त हो गई। उन्होंने खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। बताते हैं कि कुछ यात्री पथराव में चुटैल हो गए। हंगामा होते देखते ही मालवीय नगर के बाशिंदे घरों से बाहर निकले। उन्हें यात्रियों पथराव कर रहे युवकों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके। ट्रेन का चालक भी नीचे आ गया।  चालक का कहना था कि युवकों ने चैन पुलिंग नहीं की। बल्कि सिग्नल नहीं होने के कारण ट्रेन को रोका गया है। कुछ यात्रियों का कहना था कि युवक गुवाहटी में सेना भर्ती को देखकर वापस लौट रहे थे। सीट पर बैठने को लेकर उनका विवाद हो गया था। इस दौरान करीब दस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें