फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल व्यवस्थाओं का दंश झेलने को मजबूर नूर नगर के बाशिंदा

विज्ञापन
नूर नगर स्थित गलियों के साथ घरों में घुसा सीवर का गंदा पानी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोहल्ला नूर नगर कोहिनूर रोड पर पेयजल, गंदे पानी की निकास के लिए सीवर व्यवस्थाएं बदहाल हैं। अधिकांश गलियां कीचड़ से अटी हुई हैं। खास बात यह है कि गंदे पानी की निकासी को वर्ष 2012-13 में डाली गई सीवर लाइन का पानी घरों के बेसमेंट में भर रहा है। सीवर पानी का रिसाव होने के कारण कई मकानों की नींव दरकने लगीं हैं। लोगों की माने तो कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि नूर नगर के बांशिदों की सुध नहीं ले रहे।
विज्ञापन

कोहिनूर रोड वार्ड संख्या 61 से जुड़ा मोहल्ला नूर नगर में रहने वाली करीब दो हजार से अधिक की आबादी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। नियमित सफाई के अभाव में अधिकांश गलियां कीचड़ से अट गई हैं। उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पेयजल सप्लाई को डाली गई पाइपलाइन नाली-नालों में होकर गुजर रही हैं। जगह-जगह लीक होने के कारण नाले-नालियों का गंदा पानी लोग पीने को मजबूर हैं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार कई शिकायत के बाद भी नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी व जन प्रतिनिधि नूर नगर को बदहाली से निजात दिलाने के लिए उचित कदम नहीं उठा रहे हैं।
ठेकेदार की मनमानी व जिम्मेदारों की अनदेखी हादसों को न्योता
आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों से निकलने वाले गंदे पानी व गंदगी की निकासी के लिए वर्ष 2012-13 में डाली गई सीवर लाइन के गटर निर्माण में हद दर्जे की अनियमितता बरती गई। इन कच्चे गटरों से रिसने वाला पानी घरों के बेसमेंट व नीची सीढ़ी वाले मकानों में जमा हो रहा है। जिससे मकानों की नींव दरकने लगी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का दर्द-
हमने सीवर लाइन के गटरों को पक्का कराने की मांग की थी, लेकिन ठेकेदार ने हमारी नहीं सुनी। कच्चे गटर में भरा पानी रिस कर मकानों की नींव तक पहुंच रहा है। करीब 50 मकानों की निचली मंजिल व तलघर गंदे पानी से भरे हुए हैं।
शफीक अहमद
पीने वाले पानी की लाइन गंदे नाली-नालों डूबी हुईं हैं। कई जगहों से टूट चुकी पाइप लाइनों में सीवर का गंदा पानी भी मिला होने के कारण पानी में बदबू आती है। शिकायत की लेकिन कोई सुनता नहीं।
विज्ञापन

इकरार खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें