फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद आए। वह नगला बरी स्थित प्रसपा के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अजीम भाई के परिजनों से मिले। अजीम भाई इन दिनों जेल में सजा काट रहे हैं। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आदित्य यादव ने कहा कि राममंदिर से लिए पूरे देश से चंदा जुटाने की जरूरत नहीं है।
राम मंदिर के लिए जुटाए जा रहे चंदा पर आदित्य यादव ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण एक धार्मिक कार्य है। मुझे लगता है कि मंदिर बनाने के लिए इस तरह देश भर से पैसे मांगने की जरूरत नहीं है। बहुत बड़ी कमेटी है उसके पास पहले से ही बहुत फंड है। उन्होंने कहा कि किसान बिल को पूरी तरह से खारिज करना चाहिए। किसान दिल्ली में धरने पर बैठे हैं सरकार को इसे टालने की जगह तुरंत नए तरीके से बनाना चाहिए और किसान को विश्वास दिलाना चाहिए। किसान सरकार से पूरी तरह डरा हुआ है।