फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में आवारा पशुओं को लेकर दो पक्षों में विवाद,फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के नूरपुर में घुले में घूम रहीं गायों को खदेड़कर लाने से रोकने पर विवाद हो गया। विवाद होने के बाद एक पक्ष ने गालीगलौज करते हुए छत से फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली छत पर रखी पानी की टंकी में लगी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नूरपुर निवासी दीपेंद्र सिंह का कहना है कि गांव के निवासी सत्यवीर एवं रामवीर सिंह गांव में फसलों को बर्बाद करने वाली गायों को खदेड़कर बुधवार की रात करीब नौ बजे हमारे पशु बंध रहे थे वहां पर छोड़ दिया। मां सियादेवी ने विरोध किया तो उन्होंने गाली गलौज करने के बाद अपने मकान की छत पर चढ़कर फायरिंग करनी शुरू कर दी। दीपेंद्र सिंह का कहना है कि फायरिंग के दौरान मां मकान की छत पर थी। गोली सीधे छत पर रखी पानी की टंकी में लग गई। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने दीपेंद्र की तहरीर पर सत्यवीर, रामवीर, सत्यदेव एवं सत्यभान पुत्रगण छोटेलाल के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर सारदेव सिंह ने कहा कि नूरपुर में आवारा पशुओं को लेकर फायरिंग हो गई थी। इसमें दीपेंद्र की तहरीर पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। लेकिन कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें