फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान, 532 बाइक सवारों का चालान

Tue, 16 Sep 2025 07:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- पेट्रोल पंप मालिकों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालक को न दें पेट्रोल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। जिला पुलिस ने एक सोमवार को वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान के तहत 532 बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों का चालान किया।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जाकर वाहन चालकों और कर्मचारियों को हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट किस प्रकार जान बचाने में मददगार साबित होता है। साथ ही पेट्रोल पंप मालिकों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना हेलमेट वाले किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दें। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट - नो पेट्रोल के बैनर लगाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभियान एक महीने तक जारी रहेगा

यह संयुक्त अभियान 1 सितंबर से शुरू हुआ है और 30 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और ओवर-स्पीडिंग से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें