फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में घायल 15 वर्षीय छात्र ने पांच माह बाद दम तोड़ा

Sun, 15 Feb 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
खैरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव कलूपुरा के किशोर की पांच माह पहले हुए सड़क हादसे में घायल होने के कारण शुक्रवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कलूपुरा निवासी किसान रतनपाल का 15 वर्षीय पुत्र निखिल 17 सितंबर 2025 को अपने बड़े भाई गुलशन के साथ गांव बवाईन से दवा लेकर बाइक से लौट रहा था। कलूपुरा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल निखिल का आगरा के निजी अस्पताल में पिछले पांच माह से इलाज चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। निखिल कक्षा 11वीं का छात्र था और निजी कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा। किसान रतनपाल के तीन बेटों में निखिल सबसे छोटा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें