फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवम स्थापना दिवस समारोह मनाया

Sun, 27 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पतरु ट्रस्ट ने नवम स्थापना दिवस समारोह अग्रवाल पंचायती धर्मशाला में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग दीप सिंह पाल थे। अध्यक्षता सदस्या महिला आयोग रीता गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर पूनम सिंह रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दीप सिंह पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मधु माहेश्वरी बालिका विद्या मंदिर के छात्रों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। वर्ष 2015 में ट्रस्ट द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ट्रस्ट की महिला सदस्या पूजा कपूर ने दी। लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मां के महत्व पर और मिताली ग्रुप ने ‘बेटी बचाओ, बेटियों की सुरक्षा’ पर नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक  सीताराम अग्रवाल, श्रीकृष्ण सिंह वर्मा, रमेशचंद्र बंसल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, अतीश राठौर, बाल गोविंद खंडेलवाल आदि संरक्षकों ने ट्रस्ट के मानवीय कार्यों पर प्रकाश डाला। ट्रस्ट संरक्षक राजीव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान कैंप आयोजनों में नगर की जनता रक्तदान कर पुनीत कार्य करती रही है। भिवाड़ी शाखा से आए भिवाड़ी अध्यक्ष कुलदीप सिंह एवं सचिव अनिल शर्मा ने ट्रस्ट के कार्यों की महत्ता को समझकर अपने क्षेत्र में भी इन कार्यों को कराने का संकल्प लिया। इस मौके पर वर्ष 2015-2016 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें गगन कपूर को अध्यक्ष, संजीव गर्ग को सचिव और अमित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नई कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने स्मृति चिन्ह देकर मंचासी अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीप सिंह पाल ने ट्रस्ट की स्मारिका का विमोचन करते हुए ट्रस्ट के कार्यक्रमों की प्रशंसा की। अलीगढ़ से आए राजा ग्रुप एंड पार्टी ने भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन करते हुए ट्रस्टी सदस्य राज पचौरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें