फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिना परमिट चल रहीं 9 स्लीपर बसें और फिटनेस फेल 7 स्कूली वाहन सीज

Fri, 10 Jul 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में अवैध वाहनों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एआरटीओ प्रेमशंकर के नेतृत्व में शुक्रवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाली 9 स्लीपर बसों और 7 स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया। परिवहन टीम ने बिना जरूरी दस्तावेजों और परमिट के हाईवे पर दौड़ रहीं 9 स्लीपर बसों को जब्त कर फिरोजाबाद डिपो में खड़ा कराया है। इसके साथ ही, सड़क सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर बिना वैध फिटनेस व परमिट के बच्चों को ले जा रही 2 बड़ी स्कूली बसों और बिना कमर्शियल परमिट के अनधिकृत रूप से चल रही 5 प्राइवेट ईको गाड़ियों को भी सीज किया गया। अभियान के दौरान सीट बेल्ट न लगाने, ओवरलोडिंग और अधूरे कागजात वाले 15 अन्य वाहनों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन



दूसरी ओर, टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य कर विभाग की सचल दल इकाई ने बृहस्पतिवार को 28 मालवाहक वाहनों की जांच और 71 ई-वे बिलों की स्कैनिंग की। इस दौरान टीम ने टूंडला में आगरा से एटा जा रहे एक संदिग्ध वाहन को रोका, जिसमें भारी मात्रा में ट्रॉली बैग और अन्य बैग लदे थे। वाहन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज न दिखाए जाने पर विभाग ने जीएसटी अधिनियम के तहत 94,636 रुपये का जुर्माना वसूल कर वाहन को रिलीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें