फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के आदेश हवा, सड़कों पर जल रहे कूड़े के ढेर

Wed, 11 May 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
एनजीटी के आदेश हवा, सड़कों पर जल रहे कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निगम के कर्मचारी एनजीटी के आदेश हवा में उड़ा रहे हैं। शहर में कुछ स्थानों पर कूड़ा उठाने की जहमत से बचने के लिए कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। कर्मचारियों की कारगुजारी की जानकारी होने के बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

सुहागनगरी में बढ़ते प्रदूषण के नाम पर कांच उद्योग के खिलाफ एनजीटी में लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। सुहागनगरी में बढ़ते प्रदूषण के वास्तविक कारणों की जांच पर लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। नीरी की रिपोर्ट में भी बढ़ते प्रदूषण का मुख्य कारण सड़क पर दौड़ने वाले डीजल वाहन और सैकड़ों की संख्या में धुआं फेंक रहे जेनरेटर को बताया गया। सुहागनगरी में आरएसपीएम का मानक पांच से छह गुना अधिक है।  एनजीटी के सख्त निर्देश के बावजूद निगम कर्मचारी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। सड़कों पर लगे गंदगी के ढेर को उठाने से बचने के लिए कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। गर्ग होटल के निकट ओवरब्रिज के नीचे अक्सर गंदगी का अंबार लगा रहता है। मंगलवार को ओवरब्रिज के नीचे कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। मामले की सूचना जिम्मेदार अफसरों को दी गई, लेकिन शिकायत को अनदेखा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें