फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाजार में नए आलू की दस्तक, 45 से 50 रुपये तक भाव

Tue, 26 Nov 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाजार में नए आलू ने दस्तक दे दी है। नया आलू फुटकर बाजार में 45 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। नया आलू के आने के साथ बाजार में इसकी मांग तेजी से बढ़ गई है। हालांकि पुराना आलू भी जिले में 10 प्रतिशत ही शीतगृहों में भंडारित रह गया है। सहालग आदि में पुराना आलू प्रयोग होने के कारण बाजार में इसका भाव ठीक मिल रहा है। आलू की बुवाई का काम अंतिम दौर में चल रहा है। पिछले दो वर्षों से सही भाव मिलने का परिणाम है कि इस बार जिले में आलू का रकवा 10 हजार हेक्टेअर बढ़ गया है। बाजार में नवंबर माह में ही नए आलू की दस्तक दे दी है। हालांकि यह नया आलू पंजाब एवं दक्षिण राज्यों की मंडियों से आ रहा है। यही कारण है कि वर्तमान में इसका भाव काफी महंगा है। थोक मंडी में नया आलू 35 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिल रहा है। जबकि फुटकर बाजार में नया आलू 45 रुपये से लेकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। बाजार में नया आलू आने के साथ लोग इसी को ही प्राथमिकता देने लगे हैं, लेकिन भाव में काफी अंतर होने के कारण गरीब तबके के लोग नया आलू को खरीदने में बच रहे हैं।
विज्ञापन




-कोटला रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में अभी बाहर से ही नया आलू आ रहा है। स्थानीय किसानों के आलू 15 दिन के बाद आना प्रारंभ हो जाएगा। पुराने आलू का भाव भी ठीक है। किसानों को इस बार आलू में कोई नुकसान नहीं होगा।
धर्मेंद्र सिंह, आढ़तिया

-कोल्ड स्टोरेज में आलू की निकासी लगभग हो चुकी है। बाजार में अच्छा भाव मिलने का परिणाम रहा कि किसान खुद आलू की निकासी करने आए हैं। चार हजार पैकिट हैं एक सप्ताह में इसकी भी निकासी हो जाएगी।
विज्ञापन

करुणानिधि गर्ग, पंकज कोल्ड स्टोर संचालक


-बाजार में अभी नया आलू पंजाब एवं दक्षिण के राज्यों से आने के कारण महंगा मिल रहा है। स्थानीय आलू दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक आने की उम्मीद है। कोल्ड स्टोरेजों में 10 प्रतिशत आलू ही शेष है। बाजार में पिछले दो वर्षों से अच्छे भाव का परिणाम है कि इस बार 70 हजार हेक्टेअर में आलू की फसल की बुवाई हुई है।
विज्ञापन

डॉ. संजीव कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें