फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चाचा की तेरहवीं में भतीजे ने की मारपीट, सामान फेंका

Wed, 27 Aug 2025 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। चाचा की तेरहवीं के दौरान दो भाइयों में विवाद हो गया। एक भाई ने दूसरे भाई के साथ मारपीट कर दी। साथ ही तेरहवीं का सामान भी फेंक दिया। पीड़ित ने थाना नसीरपुर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला लोकमन निवासी रुस्तम सिंह के चाचा की तेरहवीं 24 अगस्त को थी। कार्यक्रम चल रहा था। तेरहवीं में लोग शामिल होने के लिए आए हुए थे। आरोप है कि तभी रात साढ़े 10 बजे करीब सगा भाई अमर सिंह वहां आ गया। उसने तेरहवीं के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न कर दिया। साथ ही तेरहवीं का सामान भी फेंक दिया। जब उसका विरोध किया, तो उसने लात-घूसों से पीटा। बीचबचाव करने के लिए पीड़ित का भतीजा राजेश एवं राजेश की पत्नी राधा आए, तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें