टूंडला। पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिलाओं से गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। मामले में पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव उलाऊ खेड़ा निवासी सोमवार विकास सोमवार रात्रि 9 बजे करीब घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर पत्नी प्रीती अकेली थी। इसी दौरान गांव के पड़ोसी संदीप, चंद्रपाल, ललित, बंटू उर्फ़ अजय व पवन घर में घुस आए तथा प्रीती को गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने उनका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। फावड़ा प्रहार कर प्रीती का सिर फोड़ दिया। उनकी चीख-पुकार की आवाज सुनकर उनकी चाची गुड्डी देवी व उनका पुत्र रमाकांत उसे बचाने आए तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। शोरगुल पर ग्रामीण पहुंचे तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित महिला के पति विकास ने उक्त पांचों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।