फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा शर्मा नई डीएम और अजय कुमार एसएसपी बनाए गए

Fri, 03 Mar 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नेहा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए जिले के डीएम, एसएसपी और शिकोहाबाद के एसडीएम को हटाकर नए अफसरों की तैनाती कर दी है। मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


मतगणना से पहले जिले के डीएम राजेश प्रकाश, एसएसपी हिमांशु कुमार और एसडीएम शिकोहाबाद प्रेम चंद्र यादव को हटा दिया गया है। आयोग ने जिले में नए डीएम के रूप में नेहा शर्मा की तैनाती की है। नेहा शर्मा 2010 बैच की आईएएस हैं। अजय कुमार को जिले का नया एसएसपी बनाया गया है। अजय कुमार 2011 बैच के आईपीएस हैं।

एसडीएम शिकोहाबाद 2015 बैच के पीसीएस अंबरीश कुमार बिंद बनाए गए हैं। 11 मार्च को मंडी समिति शिकोहाबाद में मतगणना होनी है। इससे पहले जिले के तीन अधिकारियों को हटाया जाना काफी अहम माना जा रहा है। प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ चुनाव के दौरान भी तमाम शिकायतें भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग में की थी। पूर्व मंत्री अशोक यादव ने आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त से स्वयं मिलकर शिकायत की थी।  आयोग ने शिकोहाबाद के सीओ, शिकोहाबाद के एसएचओ और एसपी देहात को मतदान से पूर्व ही हटा दिया गया था। 
विज्ञापन


मतदान के बाद भी शिकोहाबाद थाने में बवाल हुआ था। मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, डा. मुकेश वर्मा, रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी और भाजपा नेता प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के प्रतिनिधि गुड्डू 25 फरवरी को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले थे। भाजपा नेताओं ने शिकायत की थी कि प्रशासन अब भी सपा नेताओं के प्रभाव में है और ऐसे में निष्पक्ष मतगणना की उम्मीद नहीं की जा सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें