फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बीएलओ ड्यूटी में लापरवाही, तीन शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति, 50 का वेतन रोका

Wed, 12 Nov 2025 07:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- एसआईआर में लापरवाही पर डीएम के सख्त रुख में आने के बाद बीएसए ने कार्रवाई
विज्ञापन


- निलंबन संस्तुति वाले शिक्षकों का भी वेतन रोका गया
संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सख्त रुख अपनाया है। लापरवाही सामने आने पर जहां तीन शिक्षकों को निलंबित करने और उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, 50 अन्य शिक्षकों का वेतन भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। कुल 53 बीएलओ (शिक्षक) इस कार्रवाई की जद में आए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम जसराना के निर्देश पर बीएलओ ड्यूटी नहीं लेने वाले तीन शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति की गई है और उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने के आदेश खंड शिक्षाधिकारी को दिए गए हैं। जिन शिक्षकों पर एफआईआर और निलंबन के आदेश हुए हैं, उनमें प्रशांत यादव (सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय पबरई, एका), कुलदीप कुमार (प्राथमिक विद्यालय टांडा, एका), प्रवीण कुमार (प्राथमिक विद्यालय कटैना हर्षा, हाथवंत) शामिल हैं। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया कि 13 बीएलओ, जो सभी शिक्षक हैं। इन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्य अब तक प्रारंभ ही नहीं किया है। इनके अलावा 40 अन्य बीएलओ को भी चिन्हित किया गया है जिनकी कार्य प्रगति 20 प्रतिशत से भी कम पाई गई है। इस तरह कुल 53 बीएलओ पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। इन सभी का वेतन रोकने का आदेश बीएसए के स्तर से जारी हुआ है। शून्य कार्य वाले बीएलओ को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है, जिसके संतोषजनक न होने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें