फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्थानों पर खुलेंगे एनसीडी क्लीनिक

Thu, 11 Dec 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डायबिटीज, कैंसर एवं हेपेटाइटिस जैसे रोगों की जांच कराने के लिए मरीजों को अब शहर की दौड़ नहीं लगानी पडे़गी। जनपद में पांच और नए एनसीडी केंद्र खोलने की अनुमति शासन ने दी है। एनसीडी केंद्रों के लिए चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने जनपद को पांच नए एनसीडी केंद्र खोलने की मंजूरी दी है। अब तक जनपद में एनसीडी केंद्र जिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, दीदामई, जाटऊ, जसराना, एका, खैरगढ़ सिरसागंज, टूंडला सहित आठ केंद्रों पर बने हैं। यहां डायबिटीज, हेपेटाइटिस जैसे विशेष रोगों के इलाज एवं टीकाकरण की अलग से व्यवस्था है।

 वहीं अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद सीएचसी अरांव, धनपुरा, मदनपुर, उसायनी, कोटला आदि स्थानों पर भी जल्द एनसीडी केंद्र खोले जाएंगे। पांच केंद्र के लिए चिकित्सक, फार्मासिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि पदों पर नई भर्ती संविदा पर की जाएगी। विभागीय सूत्रों की मानें तो जनवरी माह तक इन केंद्रों पर इलाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच एनसीडी केंद्रों के स्वास्थ्य विभाग को अनुमति मिल गई है। जल्द ही इन केंद्रों पर डायबिटीज, हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का इलाज कराना संभव होगा।
डॉ. आरएन गुप्ता,  डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें