एनसीसी शिविर में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले कैडेट्स किए सम्मानित
- फोटो : Amar Ujala
एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण के बाद किसी भी युद्ध के लिए तैयार होते हैं। एनसीसी कैंपों में कैडेट्स को ऐसे प्रशिक्षित किया जाता है कि उन्हें आगे चलकर सेना में परेशानी नहीं हो। यह बात कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा पर आयोजित एनसीसी शिविर में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर लोकेश मिनोचा ने कही।
ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मिनोचा ने आईजीसी के लिए चुने कैडेट्स के ड्रिल एवं गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। कैंप कमांडेंट कर्नल यूएस द्विवेदी ने कैडेट्स को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही 300 कैडेट्स को एनसीसी के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने वाले कैडेट्स को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। शिविर में कर्नल बीएस यादव, कैप्टन अरविंद शर्मा, ज्ञानेश त्रिपाठी, आजाद अहमद, अनुपम सक्सेना, साहब सिंह, मेजर अजीत कुजूर, जेसीओ कान सिंह, दिनेश, भगवान सिंह, प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।